मझौलिया:-शराब पीकर हंगामा करते दो गिरफ्तार
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया धागड़ टोली मे दो व्यक्ति शराब पीकर शुक्र वार को देर शाम हंगामा कर रहे थे इसकी सूचना थानाध्यक्ष ओपी चौहान को ग्रामीणों ने दूरभाष पर दी|सूचना मिलते ही मझौलिया थाना के सअनि सुनील कुमार सिंह व पारस कुमार ने धर दबोचा|मेडिकल जांचो उपरांत दोनो को जेल भेज दिया गया|पकड़ा गया युवक सुगौली थाना क्षेत्र के नवका टोला गांव के मंजूर आलम व श्रीपुर बाजार के सकिल अहमद बताया जा रहा है।




Recent Comments