सारण:इसुआपुर में राजद अल्पसंख्यक सेल की बैठक सम्पन्न 
इसुआपुर
प्रखंड के राजद अल्पसंख्यक सेल की एक बैठक इसुआपुर बाजार स्थित राजद कार्यालय पर हुई।बैठक में सैकड़ों अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।जिसकी अध्यक्षता सेल के अध्यक्ष अजमल रहमानी ने किया।बैठक में 17 दिसम्बर को सारण जिला अल्पसंख्यक कार्यकर्ता समेलन को सफल बनाने को लेकर नीति निर्धारण किया गया।बैठक में जिला अध्यक्ष जिलानी मोबिन,अल्पसंख्यक सेल के जिला अध्यक्ष मनान खां, लहलादपुर के प्रखंड अध्यक्ष अख्तर हुसैन, आसिफ अली रहमानी,असलम अंसारी,महमद इस्माइल, महमद मूसा इदरीसी,जफरुल अंसारी,गोला अंसारी,हासिम अंसारी,शहामत हुसैन आदि मुख्य थे।