बीआरसी के सभागार में बनियापुर भाग-2 अंतर्गत प्रारंभिक विद्यालयों के एचएम और सीआरसीसी की बैठक सम्पन्न
बनियापुर(सारण):प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी के सभागार में सोमवार को बनियापुर भाग-2 अंतर्गत प्रारंभिक विद्यालयों के एचएम और सीआरसीसी की बैठक हुई।जिसमें कई निर्देश दिये गए।बैठक की अध्यक्षता बीईओ मिथलेश्वर प्रसाद ने किया।बैठक में शत-प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने,सभी छात्र-/छात्राओ का अनिवार्य रूप से बैंक खाता खुलवाने,पोशाक और छात्रबृत्ति बितरण का उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा करने,शिक्षक अभिभावक मीटिंग आयोजित करने, प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में मासिक मूल्यांकन अनिवार्य रूप आयोजित करने,पाठय-पुस्तको का मांग प्रतिवेदन उपलब्ध कराने ,स्कूली बच्चों का आधार नंबर पंजीकरण कराने सहित कई अन्य बिन्दुओ पर बिस्तृत चर्चा करने के साथ-साथ सभी कार्यो को अबिलम्ब पूर्ण करने का निर्देश जारी किया गया।वही बालपंजी का अद्यतन संधारण करने एवं नामांकन पंजी तथा स्थानांतरण प्रमाणपत्र पर किसी भी सूरत में व्हाइटनर का प्रयोग नही करने का सख्त निर्देश दिया गया।मौके पर बीआरपी आस महम्मद,सीआरसीसी सुरेंद्र राय, शत्रुघ्न प्रसाद,आलोक कुमार,अरविंद कुमार ,एचएम सच्चिदानंद शर्मा सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।