
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव के युवक की बुधवार को मढ़ौरा के सीमावर्ती क्षेत्र में टेढ़ा हाल्ट के समीप में गोरखपुर पाटलीपुत्र एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया वही परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव निवासी छठू सिंह का 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई। शव को गांव लाकर दाह संस्कार कर दिया गया। घटना के बारे में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार ने बताया कि मृतक मेरा भतीजा है और जनता उच्च विद्यालय गोढना में नौवीं कक्षा का छात्र है वह इसुआपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी अपने मामा रविन्द्र सिंह के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था वही से बुधवार को वापस मशरक आने के लिए ट्रेन पकड़ने टेढ़ा रेलवे स्टेशन हाल्ट पटरी पकड़ जा रहा था और कान में हेडफोन लगा गाना सुन रहा था कि पीछे से आ रही गोरखपुर पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो भाईयों में बड़ा हैं और उसके पिता चालक का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करतें हैं। शव के गांव पहुंचते ही प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू, मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू,प्रखंड भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, पूर्व प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र राय समेत कई जनप्रतिनिधियों ने सांत्वना दिया। महाराजगंज भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने फोन कर परिजनों को सांत्वना दिया।




Recent Comments