
•मोतिहारी: छोटूजायसवाल हत्याकांड में छापेमारी करने गया टीम खाली हाथ लौटी
[✍दैनिक खोज खबर मोतिहारी पूर्वी चंपारण डेस्क:] शहर के ज्ञान बाबू चौक पर कांग्रेस नेता मुनमुन जायसवाल के पुत्र संजीव उर्फ छोटू जासवाल की हत्या के मामले में फरार चल रहे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भेजी गई पुलिस टीम वापस लौट आई है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इधर, एक टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
बताते चलें कि 26 नवं बर को शहर के ज्ञानबाबू चौक पर चाय की दुकान पर छोटू जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मुनमुन जायसवाल ने दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनुसंधान में 13 दिन बाद सुबोध यादव एवं वार्ड पार्षद चंदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दर्जन भर लोगों के नामों का खुलासा किया था।




Recent Comments