जान मारने की दी धमकी
✍️परवेज अख्तर/सिवान;

हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाने के दपनी बाजार में एक व्यवसायी को मारपीट कर घायल कर गला में रखे 10 हजार रुपए नकद लेने व जान मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित ने कुल 11 लोगों को नामजद किया है। रसूलपुर थाने के दोहर गांव निवासी निजामुद्दीन अंसारी ने अपने आवेदन में कहा है कि 20 सितंबर की शाम मैं दपनी बाजार स्थित अपने बालू सीमेंट की दुकान पर बैठा था। तभी शेरही गांव के हरिवंश महतो, गोरखनाथ महतो, सनी महतो, अनुज महतो, शिवकुमार महतो, विशाल महतो, राकेश महतो, राहुल महतो, अखिलेश महतो,राजन महतो व छोटू महतो ने लाठी-डंडे से लैस होकर और मुझसे गाली गलौज करने लगे और दुकान के बाहर खड़ी मेरी कार और बाइक को तोड़फोड़ करने लगे। मना करने पर उक्त लोगों ने सिर पर फरसा से वार कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।