सारण :परसौना पंचायत स्थित गंडक नदी के बारवे घाट पर पुल निर्माण की मांग की सरगर्मी तेज
#रिपोर्ट-दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा:प्रखंड के परसौना पंचायत स्थित गंडक नदी पर बारवे घाट पर पुल निर्माण की मांग की सरगर्मी तेज हो गया है।इसके लिए ग्रामीणों ने कई अहम निर्णय लिया है।गंडक नदी पर पुल निर्माण को लेकर रविवार को प्रखंड के जेडी प्रोजेक्ट कन्या उच्च बिद्यालय स इंटर कॉलेज परसौना में ग्रामीणों की बैठक चंद्रदेव सिंह की अध्यक्षता में किया गया।बैठक में मुख्यरूप से परसौना से बैशाली जिला को जोड़ने के लिए गंडक नदी पर ऐतिहासिक पुल निर्माण कराने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा किया गया।बैठक में पुल निर्माण को लेकर सर्वजनिक स्थल पर स्थाई रूप से बोर्ड लगाने संचालन समिति का गठन करने ग्रामीणों का हस्ताक्षरअभियान चलाने पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रखंड से जिला मुख्यालय तक आंदोलन करने पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि तथा राज्य नेता मंत्री का पुल निर्माण के तरफ ध्यान आकृष्ट कराने प्रत्येक कार्यक्रम में पुल निर्माण की मांग को उठाने समेत कई अहम निर्णय लिया गया।बैठक में प्रदेश कार्यकरणी सदस्य राकेश कु सिंह प्रो बिमल प्रसाद धर्मनाथ राय श्याम बाबू गुप्ता भाजपा पुर्बी मंडल अध्यक्ष डॉ बिनय कुमार शर्मा पैक्स अध्यक्ष लाल बाबू राय पूर्व प्रचार्य ब्रज नंदन राय बीर भजन राय कृष्णा साह अजित कुमार संतोष शर्मा पंकज कुमार सिंह राजेश्वर सहनी शिव नारायण सिंह राज किशोर राय पुलिस राय रामानंद सिंह अशोक राय आदि दर्जनों लोग उपस्तिथ थे।