सारण :भाजपा नेता के हार्डवेयर की दुकान से अज्ञात चोरों ने गल्ला तोड़ हजारों की संपत्ति उडा़यी
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ गोविंद डीएस पेट्रोल पंप के पास भाजपा नेता के हार्डवेयर दुकान के गल्ला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने पांच चांदी के सिक्के सहित नगदी लेकर चंपत हो गये. शनिवार की सुबह जब सरस्वती हार्डवेयर दुकान के मालिक तथा भाजपा नेता संतोष सिंह दुकान खोल कर दुकान के अंदर गये तो गल्ला टूटा देख हैरत में पड़ गए. उक्त गल्ले से पांच चांदी के सिक्के तथा दो हजार रुपये नगदी गायब पाया. जिसकी सूचना अमनौर पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही अमनौर थाने के एसआई अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच किया. जिसमें पाया गया कि उक्त चोर छत के सहारे दुकान के अंदर घुस उक्त चोरी को अंजाम दिया. बाद में दुकान के रस्सी छत पर बांध उसके सहारे छत से नीचे उतर कर फरार हो गए. इस मामले में भाजपा नेता संतोष सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अमनौर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द उसमें शामिल चोर को हिरासत में लिया जायेगा.





Recent Comments