बी.पी.एल.T-20 में जयथर को हरा इसुआपुर पहुंचा सेमीफाइनल में

इसुआपुर ( सारण )
स्थानीय प्रखंड स्थित रामपुर अटौली हाई स्कूल के खेल मैदान में BPL T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट का शुभारंभ सोमवार को किया गया । उद्घाटन मैच का विधिवत शुरुवात इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष सरोज गिरी उर्फ संगम बाबा ने फीता काटकर किया ।

उद्घाटन मैच जयथर बनाम इसुआपुर टीम के बीच खेला गया । जिसमे सोलह ओवरों के खेल में जयथर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये पूरे 10 विकेट खोकर 167 रनों का लक्ष्य रखा । जवाबी पारी खेलने उतरी इसुआपुर की टीम ने 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये 5 विकेट खोकर 10 ओवरों में हीं 168 रन बना कर मैच जीत लिया ।

लीग मुकाबले की मैच जीतकर इसुआपुर की टीम ने सेमीफाईनल में जगह बना ली । मैन आफ द मैच का पुरस्कार इसुआपुर के विजेता टीम के सुरेन्द्र कुमार को मिला । मैन ऑफ द मैच को डा० उमेश कुमार ने पुरस्कृत किया ।




Recent Comments