सारण :बिजली के लिए सड़क जाम करने को ले 4 नामजद व 100 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
#***********************************#
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
डोरीगंज
बिजली की निर्बाध आपूर्ति को ले छपरा पटना मुख्य सड़क को बदलपुरा चौक पर जाम करने पर सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी 4 नामजद व 100 अज्ञात लोगों पर दर्ज करायी गयी है। नामजद में बदलपुरा निवासी चंद्रशेखर सिंह, छोटु कुमार सिंह, मंटू सिंह व मुन्ना सिंह है।