सारण :बालू बन्दी के बिरोध में रसूलपुर की सभी दुकानें बन्द
—————————————————–
#भुखमरी के कगार पर मजदूर 
#भवन निर्माण सामग्री ब्यवसाय पर भी लगा ग्रहण
———————————-
रसूलपुर –
स्थानीय बाजार समेत पकवा ईनार, जमनपुरा,चैनवा आदि बाजारों पर मंगलवार को भवन निर्माण सामग्री के दुकानदारों ने बालू बन्दी के बिरोध में अपनी दुकानें पूर्ण रूप से बन्द कर आक्रोश जताया।रसूलपुर स्थित भोला भण्डार के संचालक बशिष्ट नारायण सिंह ने बताया कि बालू बन्दी के पाँच माह बीतने को हैं परन्तु सरकार द्वारा अबतक इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।बालू बन्दी से जहाँ हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं वहीं उनके परिवार भुखमरी के कगार पर हैं ।वहीं एकमात्र बालू बन्दी के कारण हमारे ब्यवसाय पर भी ग्रहण लगा हुआ है।