Θ बेतिया – चनपटिया :– विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा चम्पारण की धरती पर निकाली जायेगी ऐतिहासिक शोभा यात्रा

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉चनपटिया नगर में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा 06 दिसम्बर 2017 को बाबरी मस्जिद विध्वंस के पचीसवीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर शौर्य दिवस मनाने का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है ।
नगर के वाड संख्या – 05 सूतीहट्टा चौक में स्थित भंडारी बाबा के मठिया से पूर्वाह्न 10 बजे से मोटरसाईकल के साथ शोभा यात्रा निकालने का कार्यक्रम रखा गया, जो नगर के कई मुख्य मार्गों से होकर टिकलिया चौक पर पहुँच कर बेतिया से आने वाले कार्यकर्ताओं के रैली के साथ पुनः नरकटियागंज के लिये प्रस्थान करेगी, विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक राकेश चौबे का कहना है की यह शोभा यात्रा चम्पारण की धरती पर एक ऐतिहासिक शोभा यात्रा होगी ॥




Recent Comments