सारण : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर लगे डेढ़ दर्जन से अधिक अग्निशमन यंत्र 

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश के आलोक में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभागीय डेढ़ दर्जन से अधिक अग्निशमन यंत्र लगाये  गये.  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हाॅल व आॅपरेशन थियेटर सहित 17 महत्वपूर्ण स्थानों पर अग्निशमन यंत्र लगाये गये. जिससे आग लगने की स्थिति में उसपर काबू पाया जा सके. उक्त मौके पर स्वास्थ्य प्रवंधक शिव कुमार पासवान ,अमित कुमार व  पीउष शर्मा आदि स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा0 बी 0 के0 चौधरी  ने बताया कि उक्त स्वास्थ्य केन्द्र में सुरक्षा के ख्याल से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं वहीं रोगियों के मनोरंजन के लिए प्रतीक्षालय कक्ष में  एलीईडी टीवी भी लगाया गया है. साथ ही साफ सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है.