पूर्व विधायक अरुण के ब्रह्म भोज में मुख्यमंत्री ने पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी
# कुमुद रंजन सिंह

नालन्दा
पूर्व विधायक अरुण के ब्रमभोज में मुख्यमंत्री नालन्दा रहई के सोसन्दी गांव पहुंचे। परिवार के लोगो से मिलकर सान्तवना दी। लगभग 15 मिनट तक के कार्यक्रम में स्व अरुण के चित्र पर पुष्पांजलि कर परिवार के लोगो से कुशल छेम पूछा तथा दुःख के घड़ी में परिवार को ढाढ़स दी।

विदित हो कि स्व अरुण ने अपने पीछे तीन पुत्र विजय उर्फ राज वर्धन, अजय उर्फ जय वर्धन व सोनू उर्फ़ हर्ष वर्धन के साथ ही भरा पूरा परिवार छोड़ गये । अरुण बाबू की 65 वर्षीय पत्नी सर्वीला देवी से कुशल छेम पूछा। इस अवसर पर मंत्री ललन सिंह,सांसद कौशलेंद्र कुमार,विधायक जीतेन्द्र
कुमार, हरिनारायण सिंह,पूर्व विधायक राजीव रंजन प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार, अजय यादव, धर्मेंद्र सिंह उर्फ चप्पू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments