ऐतिहासिक होगा वीर कुंवर सिंह का जन्मोत्सव सह विजयोत्सव समारोह – राष्ट्रीय राजपूत महासभा

#नालंदा : कुमुद रंजन सिंह
नालंदा :23 अप्रैल को नालंदा जिले के वीर कुँवर सिंह चौराहा हरनौत में आयोजित होने वाली बाबू वीर कुंवर सिंह जी का जन्मोत्सव सह विजयोत्सव कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा हेतु शुक्रवार को राष्ट्रीय राजपूत महासभा के स्थानीय कार्यालय उदंतपुरी बिहारशरीफ में महासभा की कोर कमेटी एवं आयोजन समिति का संयुक्त बैठक संपन्न हुई ।

बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत राष्ट्रीय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जीतेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इस बार का बाबू वीर कुंवर सिंह का जन्मोत्सव समारोह नालंदा की धरती के लिए ऐतिहासिक होगा।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में नालंदा नवादा शेखपुरा जमुई सिवान वैशाली पटना बाढ़ जहानाबाद अरवल गया सहित 12 जिला के लोग सक्रिय हैं।
राष्ट्रीय राजपूत महासभा के हरनौत प्रखंड अध्यक्ष श्री गौतम सिंह फंटू को कार्यक्रम संयोजक तीरा निवासी युवा नेता प्रमोद सिंह उर्फ भोला सिंह को सह संयोजक सहित 21 सदस्यी आयोजन समिति का गठन किया गया है।
जिसमें कुमुद रंजन सिंह,राणा उदयसिंह, राजू सिंह, अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह, अनिल सिंह, अरिमर्दन सिंह, आदि को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम संयोजक श्री गौतम सिंह फंटू ने बताया कि इस कार्यक्रम में कम से कम 12 जिला के 5 हजार लोग शामिल होंगे।इस कार्यक्रम में घोड़ों की सवारी का प्रदर्शन किया जाएगा।वही मोटरसाइकिल का एक बड़ी रैली निकाली जाएगी।इस अवसर पर कई अन्य कार्यक्रम को शामिल किया गया है।
विभिन्न जिला से आए सम्मानित अतिथियों को,जिन्होंने समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान किया है उन्हें पगड़ी,तलवार,अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
सह संयोजक श्री प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस अवसर पर सिवान जिले के पूर्व विधान पार्षद श्री मनोज कुमार सिंह,वरीय नेता टी एन सिंह, जितेंद्र नीरज सहित अन्य सम्मानित लोगों को विशेष सम्मान समाज प्रदान करेगा।
साथ ही आए हुए सभी अतिथियों के स्वागत-सत्कार एवं सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई है।
आए हुए अतिथियों को कोई असुविधा ना हो,इसका विशेष ख्याल रखा गया है।
इस बैठक में रामप्रसाद सिंह, रामविलास सिंह वरीय अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह निरंजन सिंह उदय सिंह विनय सिंह बृजनंदन सिंह धर्मेंद्र सिंह सुरेश सिंह कमला सिंह रणजीत सिंह संजय सिंह राणा गोपाल सिंह समरेंद्र सिंह राम कलेवा सिंह मनोज सिंह सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।




Recent Comments