सिवान : दारौंदा में 12 किमी में 25 हजार से अधिक मानव श्रंखला में होगे तैनात ।
#प्रत्येक किमी पर सेक्टर होगे तैनात 
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
दारौंदा 
मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में सोमवार को पंचायत सचिव , कर्मचारी एवं प्रधानाध्यापको की बैठक हुई । जिसकी बीडीओ रीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई । जिसमें मानव श्रंखला के लिए स्थल चयन किया गया । दारौंदा में 12 किलोमीटर मानव श्रंखला बनेगी । जिसमें प्रत्येक किलोमीटर पर एक सेक्टर होगें । जबकि दो किलोमीटर पर एक नोडल पदाधिकारी तैनात रहेगे ।  सिवान – छपरा मुख्य पथ पर मानव श्रंखला के लिए प्रत्येक किलोमीटर पर करीब दो हजार लोगों की आवश्यकता होगी । करीब 12 किलोमीटर में करीब पच्चीस हजार से अधिक शिक्षक ,छात्रों , कर्मचारी , विकास मित्र , रसोईयो , जनप्रतिनिधियों , आदि सभी अपने – अपने स्थल पर 21 जनवरी को 11.30 बजे तक पहूंचने तथा 12 बजे से 12.30 मानव श्रंखला बनायेंगे । सिवान जिला एवं छपरा जिला को जोडकर मछौती वतायन तक 12 किलोमीटर तक मानव श्रंखला की सफलता के लिए सहयोग करेगें । इसके लिए विद्यालय में चेतना सत्र में बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन के बारे में जानकारी देने एवं प्रभात फेरी निकालकर लोगों को मानव श्रंखला में शामिल होने के लिए जागरुक करेगी । सीओ अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों के साथ मानव श्रंखला के लिए गांव गांव में मोटरसाइकिल रैली निकालने पर निर्णय लिया गया । बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार , बीसीओ अजय कुमार साह ,  महिला प्रसार पदाधिकारी उषा देवी , बीआरपी अवध किशोर प्रसाद , मिथिलेश कुमार , हरिचरण यादव , क्यामुदीन अंसारी , मणीन्द्र कुमार पाण्डेय , समन्वयक अमीत रंजन , उमेश कुमार सिंह ,लालबाबु सिंह , जितेन्द्र कुमार पाण्डेय , जितेन्द्र कुमार सिंह , जितेन्द्र कुमार प्रभात , रवीन्द्र कुमार , रमेश यादव , किताबुदीन अंसारी , आदि उपस्थित थे ।