सारण:दरियापुर में होली के दिन सड़क दुर्घटना मे मृत युवक के शोकाकुल परिजनो सांसद रुड्डी ने दी सांत्वना
परसा/दरियापुर
होली के दिन दरियापुर थाना क्षेत्र के बनेया गाँव के समीप बाईक सवार दो युवको का बोलेरो की चपेट में आने से हुई मौत के उपरांत शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह के सहयोग से पूर्व मंत्री स स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दूरभाष पर पीड़ित परिजनों से बात कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया।और इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार को सरकारी आपदा और पारिवारिक लाभ की राशि दिलाने तथा सहयोग करने का आश्वासन दिया।वही सांसद ने बीडीओ को राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।मालूम हो की होली के दिन दरियापुर थाना क्षेत्र के बारवे गाँव के अनिल माँझी तथा परसौना गाँव के प्रमोद शर्मा का सड़क दुघटना में मौत हो गया था।




Recent Comments