


सिवान :रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब मैरवा की तीन बेटियां बिहार की 20 सदस्यीय सीनियर महिला फुटबाल टीम में शामिल
सिवान :रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब मैरवा की तीन बेटियां बिहार की 20 सदस्यीय सीनियर महिला फुटबाल टीम में शामिल
*************************
मैरवा
आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा उडीसा के कटक में 28 जनवरी 2018 से आयोजित राष्ट्रीय सीनियर महिला फुटबाल चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली बिहार की 20 सदस्यीय टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब मैरवा की तीन बेटियां शामिल कि गई है। विदित हो कि सिवान जिला फुटबाल संघ के द्वारा जिले से छह सीनियर महिला फुटबॉलर को मुजफ्फरपुर जिले के खुदीराम बोस स्टेडियम में आयोजित चयन सह प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए भेजा गया था जिसमें से रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब मैरवा की तीन बेटी पुतुल कुमारी पिता रविन्द्र प्रसाद मैरवा धाम, अम्रता कुमारी पिता शम्भू प्रसाद गुप्ता ग्राम सिसवां खुर्द तथा ममता कुमारी पिता चंद्रिका सिंह ग्राम सिसवां खुर्द का चयन किया गया है। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब मैरवा के कोच संजय पाठक ने बताया कि ये तीनों खिलाड़ी बिहार के बेहतरीन डिफेंडर एवं स्ट्राइकर में आते हैं जहां अम्रता एवं ममता डिफेंस के मामले में काफी सशक्त है वहीं दूसरी ओर पुतुल कुमारी विरोधी टीम के डिफेंस को भेदने में काफी अनुभवी हैं। पुतुल एवं अम्रता के बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बिहार सरकार सम्मानित भी किया है। जहां अम्रता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार भारत के लिए खेल चुकी है वहीं दूसरी ओर पुतुल एवं ममता भी भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग ले चुकी है। इन तीनों खिलाड़ियों को अनेक राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने का अनुभव है। बिहार का पहला मैच रेलवे से 29 जनवरी 2018 को है ।इन खिलाड़ियों के चयन पर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद सचिव जावेद अशरफ, साहीद, धर्मनाथ यादव, मुनिब अंसारी, साधनसेवी रमेश कुमार सिंह, विकास दिक्छीत, अखिलेश दिक्छीत, काशीनाथ मिश्रा, फुलेना यादव सहित अन्य कई लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।




Recent Comments