सारण :तरैया में भीषण अग्निकांड में तीन घर जले,नगदी समेत लाखो की सम्पत्ति जले
तरैया:10/05/2018:
चंचलिया गाँव मे बुधवार की मध्य रात्री अचानक आग लगने से तीन घर जलकर नष्ट हो गए।जिसमे नगदी समेत लाखो रुपये की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गया है।अग्निपिड़ित शत्रुध्न राय भैस बेचकर 40 हजार रखे थे।वीरेंद्र राय बैंक से उसी दिन बिस हाजर रुपये निकाल कर ले गए थे।तथा रघुनाथ राय ईख का रसीद भंजाकर 50 हजार रुपया लाये थे।तीनो अग्निपीड़ितों का कुल एक लाख दस हजार नगद जलकर नष्ट हो गया है।साथ ही अन्न,वस्त्र,साईकिल तथा अन्य दैनिक उपभोग की लाखो वस्तुएं जलकर नष्ट हो गयी है।तथा पीड़ितों का नौ बेढ़ी भूसा और उसके रखे हजारो रुपये की गेहुँ जलकर नष्ट हो गया है।झोपड़ी और अर्धपक्का मकान में सभी लोग रात्री भोजन करके सोये थे कि अचानक झोपड़ीनुमा एक घर मे रात्री आग लग गयी।आग की लपटें देख ग्रामीण जुटने लगे फिर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी।ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया।आग बुझाने में दो व्यक्ति आंशिक रूप से घायल भी हो गए।जिनका उपचार भलुआ बाजार पर निजी चिकित्सक के पास करवाया गया।
#सीओ ने अग्निपीड़ितों को दिए सहायता राशि-

तरैया।10.05.2018
चंचलिया के अग्निपीड़ितों को सीओ वीरेन्द्र मोहन ने सहायता राशि के रूप में 9800 रुपये का चेक और पॉलीथिन किट दिया।सीओ ने बताया कि अग्निपीड़ित कृष्णा देवी,कलावती देवी और मोतीझरी देवी को सहायता राशि दिया गया।उक्त मौके पर राजस्व कर्मचारी अजित कुमार पांडेय,मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।