सिवान :सामाजिक सदभाव एवं आपसी भाईचारा के कारण सफल रहा मानव श्रृंखला – कैसर

# परवेज़ अख़्तर
सिवान :
बाल विवाह व दहेज प्रथा के उन्मूलन के समर्थन में रविवार को बिहार में ऐतिहासिक राज्यब्यापी मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया ‘ जिसमें बिहार बच्चों , महिलओं, दलितों, अतिपिछड़ों, अगड़ों , पिछड़ों,हिंदुओं एवं मुसलमानो ने चट्टानी एकता का परिचय देते हुए अपना भरपूर समर्थन कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई , उक्त बातें जदयू राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष सिवान श्री मुर्तुजा अली कैसर ने मीडिया से बात चीत के दौरान कही ! उन्हों ने श्रृंखला को सफल बताते हुए कहा कि बिहार में ब्यापत सामाजिक बुराईयों के खिलाफ पूरे साहस और ईमानदारी का परिचय बिहार वासियों ने दिया है इस पावन पर्व में करोड़ों लोगों ने शिरकत करके ये साबित कर दिया कि इसतरह की कोई भी सामाजिक बुराई बिहार में ब्यापत होगी तो उसके खिलाफ इसी एकता के साथ बिहार की जनता ज़ंग लड़ेगी दूसरी तरफ श्री कैसर ने कहा कि इतिहान्स गवाह हैं जब जब राष्ट्र में या विश्व मे इसतरह की बुराइयों ने जन्म लिया है तो बिहार के लोगों ने उसके खिलाफ सबसे पहले ऐलान- ज़ंग किया है! बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार इस देश के पहले नेता हैं जिन्होंने ने राजनैतिक कार्यों के अलावा सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी तन मन से लग कर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाते हैं ये उनके दृढ़ इक्छा शक्ति का परिचायक है ! माननीय मुख्यमंत्री के विकास कार्यों का ही देन है कि बिहार में इसतरह का सामाजिक सदभाव और आपसी भाईचारा बिहार में देखने को मिल रहा है ! हमारे विरोधियों के पास भ्रस्टाचार लूट खसोट और भावनात्मक बातों के सिवा कुछ भी नही है आने वाले दिनों में उनके मंसूबे को करारा झटका लगने वाला है बिहार की जनता सजग है सब जानती है !आजमाए को आजमाना जहालत है ! काठ की हांडी बार बार आग पे नहीं चढ़ाई जाती !




Recent Comments