अंबेडकर जयंती से शुरू होगा पट्टा वितरण अभियान : -राठौड़
आज़ाद नेब
जयपुर 13 अप्रैल। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल कल से 12 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर सभी पात्र भूमिहीन परिवारोंं को भूखंड आवंटन एवं पट्टे जारी करने का काम किया जाएगा।
राठौड़ ने बताया कि राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो वर्षों में 6.75 लाख आवास बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस पट्टा अभियान के लिए प्रति सोमवार व शुक्रवार को राज्य की समस्त पंचायत समितियों की एक-एक ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों का निस्तारण उसी दिन किया जाएगा।