मजदूरी मांगने पर की मारपीट

#परवेज अख्तर/सिवान;
नौतन : थानाक्षेत्र के गंभीरपुर गांव में अपनी मजदूरी मांगने गए युवक की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर पीड़ित संजय गोंड़ ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने गांव के शिवचरण गोंड़ के यहाँ गुमटी का बकाया राशि मांगने गया था। उस समय एक घंटे बाद आने के लिए कहा। जब एक घंटे बाद दोबारा गया तो युवक को पैसे देने से इनकार कर दिया। इस बात पर युवक ने पैसे के लिए पंचायती कराने की बात कही। इस पर रामचरण ने फट्टा से युवक को मारने लगा। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन मिला है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।.

…………………………………….