पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली से गुलजार बाजार पहुंचा फिरोज का शव, कोहराम
#शव पहुंचते मचा कोहराम, परिजनों का रो-रो बुरा हाल
#आक्रोशितों ने एक घंटे तक किया सड़क जाम
#परवेज अख्तर सीवान: नगर के दक्षिण टोला निवासी फिरोज सांई की हत्या के बाद दिल्ली से पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. देखते ही देखते फिरोज के घर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. फिरोज का शव देखने के लिए लोग बेताब दिखे.
हत्या को ले लोग आक्रोशित दिख रहे थे. आक्रोशितों ने स्टेशन रोड को एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. आक्रोशितों ने शीघ्र हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग की. मालूम हो कि फिरोज साई की हत्या बुधवार को शाम दिल्ली के द्वारिका इलाके में आपराधियो ने गोलियों से भून डाला था. शव पहुंचने के बाद पूरा महौल गमगीन बना हुआ है. हित रिश्तेदार भी घटना के जानकारी होने के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे.
वहीं पिता असगर अली से मिलकर हर कोई पहले घटना की जानकारी ले रहा था और उन्हें ढ़ाढ़स दे रहा था. फिरोज अपने पांच भाइयों में तीसरा नंबर का था. सबसे बड़े भाई असलम अली, दूसरे अफजल अली, चौथा भाई इरशाद अली व पांचवां भाई इम्तियाज अली है. गौरतलब हो कि फिरोज अपने व्यवसाय को लेकर दिल्ली में ही शिफ्ट हो गया था. जहां वह व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था .
————-




Recent Comments