दरियापुर(सारण)।डेरनी थाना क्षेत्र के विश्वम्भपुर गांव में दो दोस्त आपस मे किसी बात को लेकर उलझ गये फिर बातों ही बातों ने एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को चाकू गोद दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वम्भपुर गांव निवासी पारस राय के 23 वर्षीय पुत्र सोनू अपने साथी के साथ बातचीत कर रहे थे और दोनो में कहासूनी हुई तो दूसरे दोस्त ने सोनू को चाकू गोद दिया जिससे वह लहूलुहान स्थिति में जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगो ने तत्काल इलाज के लिए पीएचसी लेकर गये जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच करने में जुटी है कि व हत्या का कारण तथा मारने वाले युवक को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।