
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ स्थित टमटोरा पर्यटन स्थल परिसर में रविवार को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न। सारण के पत्रकार मनोज कुमार सिंह बने एबीपीएसएस के बिहार प्रदेश संयोजक। बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाडिया ने किया औपचारिक ऐलान। पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर दो अक्टूबर 2023 गांधी जयंती के दिन पोरबन्दर,गुजरात से बीस राज्यों से होकर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली तक की पत्रकार रथयात्रा निकालने का लिया गया निर्णय। रथयात्रा के समापन पर दिल्ली में देश के हजारों पत्रकार करेंगे धरना प्रदर्शन।




Recent Comments