
इसुआपुर(सारण)-प्रखण्ड के रामपुर अटौली पंचायत के मुखिया धनन्जय पांडे की अध्यक्षता में डोईला गांव के रामजी साह के दरवाजे पर एक बैठक हुई ।जिसमें जिला पार्षद सदस्या गितासागर राम ने भी भाग लिया ।बैठक में गांव के विकास पर चर्चा की गई ।जिसमें ग्रामीणों की मांग पर एक सड़क बनाने की स्वीकृति मुखिया धनन्जय पांडे ने दी ।ग्रामीणों की मांग थी कि गफूर अंसारी के घर के पास से साहू समाज तक जाने वाली सड़क का निर्माण हो ।जिसे मुखिया ने सहर्ष स्वीकार कर लिया ।मुखिया श्री पांडे ने कहा कि बहुत जल्द वो इस सड़क का मिट्टीकरण तथा ईट्टीकरण कर देंगे ।वही बैठक में उपस्थित जिला पार्षद गितासागर राम ने कहा कि वो अपने फंड से इसको सीमेंट गिट्टी से ढलवा देंगी ।इस प्रस्ताव से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे ।बैठक में महेश पडित, रामजी साह, लालू राय,अनिल तिवारी,दीना राय सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे ।




Recent Comments