छपरा मे मुखिया संघ ने किया चक्का जाम
#*************************#
डोरीगंज-:
प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर प्रखंड मुख्यालय के ठीक सामने छपरा पटना मुख्य मार्ग पर अपनी मांगो को लेकर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद यादव के नेतृत्व मे सभी मुखियो ने लगभग पाच घंटे तक यातायात को पूर्णतः जाम कर दिया।मुखियो का कहना था कि राज्य सरकार जब तक पंचायत संशोधन विधेयक वापस नही लेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार का आदेश बिल्कुल तुगलकी फरमान की तरह है। पंचायती राज के कानून में छेड़छाड़ कर ग्रामीण क्षेत्र का विकास बाधित करना है। आंदोलन मे मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि अजय सिह,अजय राय ,उमेश राय , बैजनाथ सिंह , मुन्ना राय ,ध्रमेन्द्र सिह, राजेश्वर चौधरी ,सुशील मांझी, समेत दर्जनो मुखिया शामिल थे।जाम के दौरान दोनो ओर वाहनो की लंबी लाईन लग गयी। जिससे यात्रियो को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ा।





Recent Comments