सारण :मीठेपुर और सरगट्टी में छापेमारी एक धंधेबाज गिरफ्तार, दो फरार
#मुरारी बाबा
गड़खा।
गड़खा पुलिस ने थाना क्षेत्र के सरगट्टी और मीठेपुर में छापेमारी किया,जिसमें 50 लीटर शराब बरामद हुई व एक कारोबारी गिरफ्तार हुआ। वही दो धंधेबाज भागने में भी सफल रहें। थानाध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि सरगट्टी गांव में अपने घर में शराब बेच रहे राजाबाबु राउत को 30 लीटर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं मीठेपुर में 20 लीटर शराब बरामद हुआ जिसमें मनोज चौधरी और संजय चौधरी को अभियुक्त बनाया गया है। आगे भी छापेमारी जारी रहेगी।