IMG_20171021_200109.jpg

सारण: गोधन कुटाई सम्पन्न होते ही परम्परा आनुसार वैवाहिक गतिविधियां हुई शुरू, “मनी टाइट, मिल्की व्हाइट और अमेरिकन हाईट” वर पक्ष की है चाहत 

खोज खबर डेस्क रसूलपुर:-गोबर्धन पूजा कहें या फिर गोधन कुटाई के पश्चात वर ढूँढने की शूरआत की परंपरा सदियों से चली आ रही है।सदियों से लोग अपनी लाड़ली बिटिया के लिए सुन्दर घर -वर खोजकर साजो सामान के साथ बिदा करने का सपना दिखाते व देखते जी रहे हैं।

इस स्वप्न को हकीकत में पूरा करने के लिए लोग अपने जीवन की हर संचिता पूंजी लगाने से भी परहेज नहीं करते।देबी स्वरूप लड़की पराई धन होती है जग जाहिर है और शायद हीं कोई इससे परे हो।दहेज लेना और देना दोनों हीं कानूनन अपराध है।फिर भी हर पिता के अरमानों पर उस वक्त पानी फिरने लगता है जब दर दर भटकते अपनी पसंद के अनुसार योग्य वर की तलाश कर वर के घर पहूँचते हैं ।हर लड़के वालों की एक हीं डिमान्ड है।मनी टाइट,मिल्की व्हाइट ,अमेरिकन हाईट”।

लड़की वाले हैं मजबूर:-रही बात पैसे की तो परिजन इसकी कहीं न कहीं से ब्यवस्था तो कर हीं लेते हैं, लेकिन अंतत: लड़की की रंग रूप व लम्बाई पर बात आकर अटक जाती है जो ईश्वरीय देन है। बावजूद इसके वर पक्ष वधु में सर्व गुण सम्पन्नता ढूँढते है।

IMG_20171021_200109.jpg

लड़की देखने का प्रचलन बढ़ा। परंपरा हो रही है धूमिल:भारतीय प्राचीन परंपरा माॅडर्न बनने के चक्कर में धूमिल होती जा रही है, लड़की देखने की रश्म के नाम पर बेपर्द किया जा रहा है, वहीं अति आदरणीय रिश्तों की भी मर्यादा के साथ लक्ष्मी स्वरूप मानी जाने वाली स्त्री की अहमियत भी दिन प्रतिदिन घटती जा रही है।

[रसूलपुर से देवेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट]