सारण :देशी शराब के साथ धंधेबाज धराया , गया जेल
बनियापुर(सारण)।
बनियापुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ़्तार कर लिया । गिरफ़्तार धंधेबाज इब्राहिमपुर निवासी अशोक राम को पुलिस ने जेल भेज दिया।मामला थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का बताया जाता है । दर्ज प्राथमिकी में इब्राहिमपुर निवासी अशोक राम को नामजद किया गया है । बताया गया है की हरपुर बाजार पर विशेष छापेमारी अभियान में लगा था।तभी सूचना मिली कि उक्त नामजद द्वारा घर के पास ही देशी शराब की विक्री की जा रही है।जिसपर त्वरित करवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुचा।तलाशी के दौरान नामजद के घर से सटे झोपड़ी से प्लास्टिक के जार में रखे साढ़े चार लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब को जब्त करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।