दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का दूसरा पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन कुसुमि देवी नगर ,रिक्शा मजदूर सभा भवन बेतिया में सम्पन्न हुआ ।तीन सदस्यीय अध्यक्ष मण्डल अमीरुन नशा ,शान्ति देवी ,मंतुरी देवी तथा संचालन का.रानी वर्मा ने किया ।
सम्मेलन का विधिवत उदघाटन अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का.रामपरी ने करते हुये बतलाया कि आज देश तानाशाही संकट से गुजर रहा है ।मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बोलने पर शासक वर्ग के लोग राष्ट्र विरोधी करार दे रहे हैं ।देश की प्रगतिशील जनता तथा धर्मनिरपेक्ष शक्तियों के सामने जनतंत्र तथा सम्विधान की रक्षा करना चुनौती बन गया है ।महिलाओं को 33 %संसद में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है ।महिलाओं पर अत्याचार बेतहाशा बढ़ रहा है ।आये दिन महिलाएं गैंग रेप की शिकार हो रही है ।भाजपा के मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों द्वारा महिलाओं के आचरण पर अश्लीलता के कशीदे गढ़े जा रहे हैं ।मुजफ्फरपुर बालिका आवास गृह में बिहार सरकार के मंत्रियों एवं पदाधिकारियों द्वारा बलात्कार की घटनायें पूरे बिहार सरकार को शर्मसार कर रही है ।महिला उत्पीड़न तेजी से बढ़ रहा है ।तीन तलाक बिल पास करके मुस्लिम महिलाओं को सड़क पर उतारा जा रहा है । ऐसी परिस्थितियों में हमें संघर्ष के लिये तैयार रहना है ।
सम्मेलन का अभिनन्दन किसान सभा के जिला मंत्री का.चांदसी प्रसाद यादव ,खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री का.प्रभुनाथ गुप्ता ,नौजवान सभा के जिला मंत्री का.म.हनीफ ,सीटू के जिला मंत्री का.शंकर कुमार राव ने किया ।
15 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया ।जिसमें सर्वसम्मति से सहोदरी देवी अध्यक्ष ,सोना देवी उपाध्यक्ष, गायत्री देवी सचिव, रुकमीना खातून संयुक्त सचिव तथा कोषाध्यक्ष का.मिसरून नेसा चुनी गयी ।