गडखा(सारण) प्रखंड के बी आर सी कदना मे हरताली शिक्षको का धरना प्रदर्शन जारी रहा। सभी शिक्षको ने सरकार का शिक्षको के प्रति उपेक्षित रवैये पर आक्रोश जाहिर किया और कहा की सरकार शिक्षक व बच्चो दोनो का अहित कर रही है।शिक्षक जब माॅगपत्र पर विचार नही किया तो शिक्षको ने हरताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया फिर भी सरकार को कोई चिन्ता नही हुई।आज हम सभी अपने हक की लडाई लडने हेतु हरत ल का सहारा दिया फिर भी शिक्षको की सुधी लेने की चिन्ता सरकार के पास नही।हरता दस दिन बितने के बाद भी सरकार ने समान काम समान वेतन की घोषणा नही की।उल्टे निर्दोष शिक्षको को बर्खास्त कर व प्राथमिकी दर्ज कर पूरे बिहार के शिक्षको को गुमराह करने का कार्य कर रही है।इस तरह के घिनौने कृत्य से शिक्षक डरने वाले नही है। जब तक समान काम का समान वेतन सहित सभी माॅगो को सरकार नहीं मानती है तबतक हम सभी शिक्षक अपनी चट्टानी एकता को बनाये रखेंगे।
इसके साॅथ ही शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के कमलेश्वर प्र्साद यादव ने समिति के आह्वान पर हर प्रखंडो मे 27 फरवरी को होने वाले गडखा प्रखंड मुख्यालय मे एक दिवसीय प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। वक्ताओ मे सामिल थे अनील कुमार सिह विजय कुमार राम,शिक्षक नेतारामानुज सिह,शिक्षक नेता कमलेश्वर प्रसाद यादव, उपेन्द्र बैठा,मनोज कुमार, आफताब आलम,त्रिलोकी शर्मा,ललन सिह,प्रदीप कुमार,तारकेश्वर साह,नवीन कुमान,सुभाष कुमार ,सीमा कुमारी, रीना कुमारी,अंजु कुमारी,सरिता कुमारी ,बिन्दु कुमारीआदि ने संबोधित किया।