इलाज के अभाव में घंटों तड़पता रहा मरीज,चिकित्सक के अनुपस्थित रहने से मरीज की हुई मौत 
#दैनिक खोज ख़बर ब्यूरो ,सारण 

इसुआपुर(सारण)  
प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के नही रहने का खामियाजा गरीब मरीज को भुगतना पड़ा है, तीन घंटे तक इलाज नही होने से साधवारा के चांद मोहम्मद की मौत्त हो गयी ।समय पर  ना तो चिकित्सक मिले ना ही एम्बुलेंस ।
 मातमी चीख पुकार चांद मोहमद के घर पर मचा है, महिलाये बिलख रही है,कारण यह है कि एक सप्ताह पहले चांदमोहमद को लकवा का एटैक हुआ था, कल शाम अचानक तबियत खराब हहुई तो परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्यय केंद्र इसुआपुर लाये, पँर अस्पताल में लगभग 3 घंटे तक रहने के बाद ना चिकित्सक नही आये, जिससे इलाज के अभाव में चांद की मौत्त हो गयी।परजीनो ने अस्पताल के एएनएम  से रेफर करने का आग्रह किया तो अस्पताल का एम्बुलेंस एक पखवाड़े से खराब होने की जानकारी दी और चिकित्सक के नही रहने से रेफर करने की बात बताते हुए चिकित्सक के जल्द आने का अश्वशन देते रही तब तक चांद की।मौत्त हो गयी थी।