बेतिया – नौतन:– संविदा हड़ताल से पीएचसी की स्थिति चरमराई

:– दरबदर भटकती गरीब असहाय जनता ।
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प. चं ) बिहार —
नौतन– पीएचसी की जहा तक बात करे तो संविदा हड़ताल के बाद से स्थिति बिल्कुल चरमराई गयी । इलाज के लिए गरीब असहाय परिवार के लोग दरबदर की ठोकर खा रहे है। वे इस अर्से से रोज दुर दराज से आस लेकर आते है कि शायद आज संविदाओ का हडताल खत्म हो गया होगा और डॉक्टर इलाज करके दवाई देगा । लेकिन बिना इलाज व दवा के वापस चले जाते है जिला प्रशासन व सरकार बिलकुल मौन है उन्हे तो गरीब असहाय मजबूर लोग का दुख दर्द दिखाई ही नही देता। अन्यथा आज महीनो से गरीब जनता पीएससी का चक्कर लगाने पर मजबूर नही होती ।आज उनके पास भी पैसा होता तो वे भी प्राईवेट डॉक्टर से इलाज कराकर बेहतर महसूस करते । और पीएचसी का चक्कर लगा नही पड़ता । सरकार व जिला प्रशासन की बेरूखी की मार कब तक झेलनी पड़ती है अब तो बस भगवान् के भरोसे है।




Recent Comments