फिल्म “माटी” के शूटिंग में भोजपुरी के मशहूर कलाकार अजीत आनंद को देखने के लिये उमड़ी भीड़


छपरा:जिला के अमनौर प्रखंड स्थित मदापुर गांव मे भोजपुरी सिनेमा जगत के गुलाम हुसैन रिजवी के निर्देशन में बन रही हैं,”माटी द मदर लैंड” की शूटिंग हुई। फ़िल्म में मुख्य किरदार अजित आंनद को देखने और सेल्फी के लिये भीड़ उमड़ पड़ी थी ।

अजीत आनंद ने बताया की यह एक पूर्ण सामाजिक फ़िल्म हैं।जिसमे एक युवक की संघर्ष की कहानी दिखाई गई है,इसमे समस्याओं से ग्रस्त किसानो को सुखार के बाद पलायन का चित्रण किया गया हैं।पलायान के विरुद्ध खरा युवक समस्याओं से लड़ने के लिए गाँववालों को जागरूक करता हैं।फिर एक दिन ऐसा आता हैं गाव में हरियाली आती है।किसानों के चेहरे खिल जाते है। फ़िल्म में नायिका की भूमिका निशा सिंह एवं सुप्रिया निभा रही हैं।सुमित कुमार गुप्ता बाँके बिहारी इंटरटेनमेंट बैनर तले निर्माता ने बताया कि पूरी फ़िल्म ग्रामीण परिवेश पर आधरित हैं।
फिल्म की शूटिंग गाव में ही की जाएगी। फिल्म में दर्शकों के मनोरंजन के लिए भरपूर व्यवस्था है।मालूम हो की अभिनेता अजित आंनद छपरा के बनियापुर थाना के हरपुर गाव के रहने वाले है। अभी बिग मैजिक गंगा पर फोक जलसा के एंकर के रूप में नजर आते हैं।इससे पहले प्रेम लगन फिल्म कर चुके है।भोजपुरी के एक नई ऊंचाई देने के लिए लगतार इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।