
•उ.प्र.) बरदहा ग्राम में अज्ञात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर लाखों का जेवर व नगदी पार कर दी।
✍न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.):-बारासगवर थाना क्षेत्र के बरदहा ग्राम में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर लाखों का जेवर व नगदी पार कर दी। घटना रात के तीसरे पहर अंजाम दी गई। चोर घर में पीछे के रास्ते से घुसे थे और घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल गए। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना व तहरीर थाना पुलिस को दी है।

घटना शुक्रवार की रात लगभग दो बजे की है, थाना क्षेत्र के ग्राम नरापत खेडा मजरा बरदहा निवासी सुशील यादव पुत्र राम बहादुर ने बताया कि बीते वर्ष19 नवम्बर को उसकी शादी हुई थी। जिसके चलते उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई से इकट्ठा किये पैसे से दुल्हन के लिए लाखों के सोने व चांदी के आभूषण बनवाए थे। बीती रात घर में पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने घर में रखा जेवर, कीमती सामान व नकदी आदि पार कर दी।
सुशील ने थाने में तहरीर देकर बताया कि चोर उसके घर से सोने की छह अंगूठियां 60 ग्राम,एक चैन14 ग्राम, 6 चूड़ियाँ 30 ग्राम, हार28 ग्राम,कान के कुंडल10ग्राम, बेसर6ग्राम, टप्स 6 ग्राम, मांग बेदी8ग्राम व चांदी की हाफ पेटी व 250 ग्राम की पायल आदि की चोरी कर ले गए है।
जिसकी कीमत जिसकी कीमत लगभग 6 लाख है। इसके अलावा अज्ञात चोर 60 हजार रुपये नगद कैश चोरी करके ले गये। जानकारी होने पर परिजनों ने तुरंत 100 नम्बर पुलिस को सूचना दी।सुशील कुमार ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन पत्र देकर चोरी हुए समान की बरामदगी की मांग की ।




Recent Comments