सारण :अनियंत्रित कार की धक्के से गंभीर जख्मी का इलाज के दौरान मौत
बनियापुर (सारण):अनियंत्रित कार (बैगन आर)की धक्के से गंभीर रूप से जख्मी चालीस वर्षीय राजमिस्त्री की मौत ईलाज के दौरान हो गई। मृतक हंसराजपुर निवासी सुरेंद्र पंडित बताया जाता है। मौत की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में शव पहुंचते ही हंसराजपुर के निकट एनएच 101 पर शव को रख सड़क जाम कर दिया। गुरूवार की शाम अचानक सड़क जाम होने से दर्जनो यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा देने तथा उसके दो मासूम बच्चों के भरण पोषण की व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे। आक्रोशितों द्वारा मृतक के निर्धन परिवार के लिए इंदिरा आवास की मांग भी की जा रही थी। इधर, सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ दीपक कुमार सिंह,सीओ ललन प्रसाद सिंह जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण सिंह पटेल, दीपू चतुवेर्दी सहीत थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगो को समझाबुझा कर शांत कराने में लगे थे। समाचार प्रेषण तक जाम समाप्त नहीं हो सका था। मालूम हो कि मंगलवार की देर रात को मृतक अपने घर के सामने सोने के लिए चौकी लगा रहा था। तभी छपरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सुरेंद्र को रौंदते हुए निकट के एक पिक अप भान में जा टकराई। जोरदार टक्क र में बैगन आर कार पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी। ईधर, कार की चपेत में आने से जख्मी व्यक्ति की सिर में गंभीर चोटें आई थी। जिनका ईलाज पटना में चल रहा था। सड़क दुर्घटना की प्राथमिकी मृतक के भाई हरेंद्र पंडित ने दर्ज करा कार चालक व लहलादपुर थानाक्षेत्र के ससना निवासी बिपिन प्रसाद पर लापरवाही पूर्वक कार चलाने का आरोप लगाया था