ट्रेनों की लेटलतीफी पर बोले रेल राज्यमंत्री, कहा पिछली सरकार है जिम्मेवार
दैनिक खोज खबर, डेस्क
पुरे देश मे ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण भारतीय रेलवे की किरिकिरी हो रही है। ट्रेनो के विलम्ब से हो रहे परिचालन के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के अतिरिक्त सुपरफास्ट ट्रेनें भी अपने नियत समय से घण्टो विलम्ब से चल रही है।

ट्रेनों की इस लेटलतीफी पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अपनी चुप्पी तोड़ते हुवे रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने ट्रेनों की लेटलतीफी के लिए पूर्व की सरकारों को जिम्मेवार बताया है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि शीघ्र ही ट्रेनो का परिचालन समय से होने लगा।
देखना है कि भारतीय रेल की लेटलतीफी से रेल यात्रियों को आखिर कब मुक्ति मिलती है।