सारण :मोबाइल दुकान का ताला काटकर लाखों की चोरी
#न्यूज़ इनपुट -अयूब रजा /नगरा

नगरा /सारण
खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग में बुधवार की देर रात चोरों ने बाजार स्थित मेहता इन्टरप्राइजेज मोबाइल दुकान का ताला काटकर लाखों के मोबाइलों पर हाथ साफ कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मोबाइल दुकानदार ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार की रात भी दुकान बढ़ाकर घर को चले गये थे। गुरुवार की सुबह आये तो दुकान के ताले देखे तो अंदर के हालात देखकर वह दंग रह गये।दुकान की ताला कटी हुई थी।दुकान के अंदर सारे मोबाइल के डिब्बे बिखरे पड़े थे।उनके अंदर से मोबाइल गायब थे।इसकी सूचना उन्होंने तुरंत खैरा थाना पुलिस को दी।खैरा थाना पुलिस सुचना पाकर पर पहुच मामले की जांच किया।मगर पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।उधर दुकान चोरी में करीब लाखो रुपए के मोबाइल चोरी होने की बात कही।उक्त दुकानदार राकेश रंजन सिंह ने खैरा थाना में लिखित आवेदन दिया है कूपन सहित 27 मोबाइल एवं बैट्री ,मेमोरी कार्ड शामिल है।ये सभी का लागत लगभग 1 लाख 80 हजार बताया जाता है।उक्त व्यक्ति मढ़ौरा थाना क्षेत्र का माधोपुर गांव का निवासी बताया जाता है।खैरा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जाँच पड़ताल किया जा रहा है।