परशुराम जयंती पर निकालेंगे वाहन रैली, जयंती महोत्सव को भव्य बनाने के लिए अलग-अलग दी जिम्मेदारियां
के.जी शर्मा
देवली 21 अप्रैल। अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की जयंती मनाने को लेकर देवली के सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक गुरुवार रात को गौतम मंदिर परिसर बस स्टैंड देवली में गोविंद नारायण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। घनश्याम गौतम ने बताया कि परशुराम जयंती महोत्सव को भव्य बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। गौतम ने बताया कि बस स्टैंड स्थित गौतम मंदिर से प्रात 9:30 बजे एक वाहन रैली निकाली जाएगी जो सदर बाजार होते हुए पुलिस थाना, छतरी चौराहा से जहाजपुर चुंगी नाका से वापस छतरी चौराहा, ममता सर्किल, अंबेडकर सर्किल से वापस ममता सर्किल होते हुए सीआईएसएफ रोड से टेलीफोन एक्सचेंज के पास से पटेल नगर के बीचो-बीच होती हुई पेट्रोल पंप पहुंचेगी। पेट्रोल पंप से एजेंसी चौराहे का चक्कर लगाकर वापिस पेट्रोल पंप होते हुए बस स्टैंड स्थित मंदिर पर पहुंचकर रैली का समापन होगा। गौतम ने बताया कि रैली के लिए आशीष पंचोली , विकास गौतम व अमित गौतम को, झंडे बैनर के लिए भागचंद त्रिपाठी व राजेंद्र कुमार शर्मा को , टेंट ,शामियाना व साउंड व्यवस्था के लिए महेश दाधीच को , पेयजल व्यवस्था के लिए ज्योतिष स्वरूप शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा व चेतन वैष्णव को, लाइनिंग व्यवस्था के लिए यज्ञेश दाधीच को, प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए गोविंद नारायण शर्मा , घनश्याम गौतम व सत्यनारायण सरस्वती को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में प्रेमचंद शर्मा ,सुरेश गौतम, सत्यनारायण सरसडी,घनश्याम गौतम, भागचंद त्रिपाठी जय भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा, यगेश दाधीच, शिव शंकर पारीक , उमेश शर्मा, संजय शर्मा, गोपाल शर्मा , मुरलीधर शर्मा ,ज्योतिष स्वरूप , महेश दाधीच, शत्रुघ्न शर्मा, सुरेश पारीक, विजय शर्मा , नवल किशोर पारीक , आशीष पंचोली , चेतन वैष्णव , अमित गौतम, चेतन शर्मा , बबलू जोशी , कमलेश तिवारी, रिंकू पाराशर, राजकुमार शास्त्री, मुरलीधर शर्मा समेत कई विप्रजन मौजूद थे।




Recent Comments