सारण :अखिल भारतीय बिद्यार्थी परिषद रिविलगंज नगर इकाई का हुआ पुनर्गठन, नगर मंत्री बने जयनंदन
#न्यूज़ इनपुट -प्रभाष रंजन

छपरा
अखिल भारतीय बिद्यार्थी परिषद रिविलगंज नगर इकाई का पुनर्गठन इनई पुल के पास अभाविप के नए कार्यालय में किया गया। इकाई की घोषणा बिहार प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य नवलेश सिंह ने किया घोषणा करते हुये कहा कि विधार्थी परिषद लागतार छात्र हित देश हित में काम करती है समय समय पर समाज में फैली समाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक अभियान भी चलाती है।
वही दूसरी ओर बिहार प्रदेश के अमंत्रिक सदस्य विशाल कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्र हित के प्रति उनके हक की लड़ाई धरातल पर लड़ती है और छात्रों को उनकी हक दिलवाती है।
वही मंच का संचालन करते हुवे पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक शर्मा ने कहा कि बिद्यार्थी परिषद छात्र की समस्याओं के साथ समाज को जोड़ने का काम करती है।
नगर इकाई घोषणा के साथ ही नवादा में होने वाली प्रांतीय अधिवेशन और 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जन्म के अवसर पर दौर प्रतियोगिता कराने के भी निर्णय लिया गया।

पुनर्गठित नगर इकाई में
नगर मंत्री-जयनंदन पंडित
नगर सह मंत्री- रोहित कुमार सिंह, छोटू सिंह, ओमप्रकाश बारी, आदित्य सिंह
कार्यालय मंत्री- रवि शर्मा
कोषाध्यक्ष- सूरज कुमार
मीडिया प्रभारी- राजा गुप्ता
कार्यसमिति सदस्य- रंजीत रावत,अमरजीत ठाकुर,कमलेन्द्र सिंह,प्रिंस पंडित, को रिविलगंज के नए इकाई में दायित्व दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज शर्मा, जितेंद्र कुमार,राहुल शर्मा,अमरजीत कुमार,मुकेश पंडित,कुंदन कुमार इत्यादि मौजूद थे।




Recent Comments