दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
 प0 चंपारण जिला में विगत रात्रि शहर के एक निजी होटल में आईएमए जिला ईकाई के तत्वधान में मेडिकल एस्पेक्ट ऑफ क्लिनिकल प्रैक्टिस विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुम्बई के मेडिकोलॉजी एक्सपर्ट डॉ0 एन0एस0 लोढ़े, वर्ल्ड मेडिकल  में भारत के प्रतिनिधि एवं पूर्व आईएमए अध्यक्ष डॉ0 अजय कुमार, प0 चंपारण ए डी जे-1 जितेंद्र दुबे, सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा, बार एसोसिएशन प्रतिनिधि अभिरंजन ठाकुर, सभी अखबारों के ब्यूरो चीफ समेत जिले के सभी चिकित्सक एक मंच के माध्यम से खुलकर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। मेडिकोलॉजी एक्सपर्ट डॉ0 एन0एस0 लोढ़े ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिना किसी एक्सपर्ट ओपिनियन के दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जा सकती। वही उन्होंने आगे कहा कि मेडिकल नेगलिजेन्स में दोषी डॉक्टर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार धारा-304 ए  के तहत कार्यवाई का प्रावधान है लेकिन पुलिस इसे 304 के तहत केस दर्ज करते है जो न्यायालय के आदेश के खिलाफ है। भारत के आईएमए के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रख्यात यूरोलोजिस्ट डॉ0 अजय कुमार ने कहा कि कुछ डॉक्टर एवं कारपोरेट हॉस्पिटल के कारण पूरा  समाज बदनाम हो रहा है। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि सभी डॉक्टर को अपने क्लिनिक एवं नर्सिंग होम में सीसीटीवी जरूर लगाने चाहिए ताकि मरीज, डॉक्टर या स्टाफ़ के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर इसकी सच्चाई तक पहुचा जा सके। जिला एडीजे-1 जितेंद्र दुबे ने कहा कि डॉक्टर के लिए मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।डॉक्टर को ईमानदारी से मरीज का इलाज करना चाहिए। वही सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा ने कहा कि डॉक्टरों के क्लिनिक में किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। पुलिस तत्वरित कार्रवाई करेगी। उन्होंने मेडिकल सुरक्षा एक्ट 2014 के अंतर्गत डॉक्टर की सुरक्षा के लिए कड़े कानून के बारे में बताया कि इसके तहत तीन साल की सजा का प्रावधान है। अधिवक्ता अभिरंजन ठाकुर ने बताया कि डॉक्टर अगर आधुनिक चिकित्सा पद्धति को ध्यान में रखते हुए इलाज करता है तो डॉक्टर कभी भी कानूनी लफड़े में नही फस  सकता। अधिवक्ता की भी जिम्मेदारी है कि डॉक्टर के पक्ष को सही ढंग से न्यायलय के समक्ष रखे। आईएमए जिला मीडिया प्रभारी डॉ0 उमेश कुमार ने ब्यूरो चीफ, न्यूज और प्रिंट मीडिया के द्वारा व्यक्त किये गए विचारो का स्वागत करते हुए कहा कि मीडिया के सहयोग के बिना कुछ भी संभव नही है। आईएमए जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रमोद तिवारी ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों का किताब एवं मेमोंटो देकर सम्मानित किया। आईएमए जिला सचिव डॉ0 अंजनी कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा किया। मौके पर डॉ0 दिलीप कुमार, डॉ0 उमेश कुमार, डॉ0 सौरभ , डॉ0 सन्नी, डॉ0 मोहनीश, डॉ0 नासिर अली, डॉ0 चित्रा, डॉ0 सुधा, डॉ0 रमेश चन्द्रा, डॉ0 दिनेश राय, डॉ0 अनिल, डॉ0 जितेंद्र, डॉ0 अमरनाथ, डॉ0 दीपक जयसवाल, डॉ0 एसके दुबे, डॉ0 क्योलियार सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।