
परवेज अख्तर/हसनपुरा (सीवान)। प्रखंड के जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एलटी असलम फारुकी को कोरोना काल में बेहतर कार्य करने के लिये सिविल सर्जन डॉ यदुवंश शर्मा द्वारा प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. एलटी असलम फारुकी को 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया. असलम फारुकी द्वारा पूरे कोरोना काल में कर्तव्य व निष्ठा के साथ लोगों को कोरोना जांच में अहम भूमिका निभाई थी. सम्मान समारोह में प्रशस्तिपत्र पत्र मिलने के पश्चात एलटी असलम फारुकी अपने को काफी गौर्वान्वित महसूस किया. कहा कि मैने पूरे कोरोना काल में विभिन्न जगहों पर कोरोना जांच के लिये आयोजित शिविरों में इम्मानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया था. वहीं एलटी को प्रशस्तिपत्र से सम्मानित के पश्चात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार, डॉ महेंद्र कुमार, डॉ अमरनाथ चौरसिया,डॉ माहेकायनात, डॉ नफिस अहमद, शाहिद अंसारी फार्मासिस्ट के अलावे राजीव कुमार सिंह,अनिरुद्ध कुमार, एसटीएस नीतू कुमारी आदि ने हर्ष ब्यक्त करते हुये उन्हें बधाई दी है.




Recent Comments