सारण:समाजिक कुरीतियों के खिलाफ भिखारी ठाकुर के जयंती पर छात्र-छात्राओं ने डीसीएलआर के नेतृत्व में निकाली जागरूकता रैली

छपरा
भोजपुरी के शेक्सपियर अँग्रेज़ों द्वारा अलंकृत उप नाम राय बहादुर व लोककवि भिखारी ठाकुर के 130 वीं जन्म दिवस पर प्रभात फेरी निकली । सोमवार को प्रभात फेरी स्कूल एवम कालेज के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी के माध्यम से लोगो को दहेज के कुप्रथा के खिलाफ लोगो को किया जागरूक।

वही इस प्रभात फेरी के अगुआई करते छपरा के डी सी एल आर संजीव कुमार ने भिखारी ठाकुर के सम्मान में जिला प्रशासन के तरफ से इस आयोजन को किया और लोगो को दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही । समाज मे फैले इस जहर को समाप्त करके ही समरस समाज की स्थापना की कल्पना की जा सकती है । वही इस प्रभात फेरी में डी सी एल आर संजीव कुमार के साथ जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी भी इस प्रभातफेरी में मौजूद रहे।
#न्यूज़ इनपुट-मनोरंजन पाठक




Recent Comments