बेतिया – बगहा:– कार्यपालक ने एस.डी.एम से लगायी पेंशन राशि भुगतान की गुहार
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
बगहा: बगहा पुलिस जिला के बगहा नगर परिषद ने बगहा अनुमंडल पदाधिकारी से गुहार लगाते हुए कहा है कि विभिन्न मदों में बकाये राशि को प्राप्त करने के लिए लाभुक कार्यालय की दौड़ लगा रहे हैं. बगहा नगर परिषद के उप सभापति जितेन्द्र राव ने जानाकरी दी है कि बगहा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव प्रसाद ने बगहा अनुमंडल पदाधिकारी घनश्याम मीणा के पास आग्रह करते हुए पत्रांक 1126, दिनांक30-11-17 में लिखा है कि बगहा नगर परिषद के अधीन वृद्धा पेंशन, लक्ष्मीबाई पेंशन, विकलांग पेंशन में पायी गयी त्रुटि में सुधार कर सामाजिक सुरक्षा कोषांग बेतिया प. चम्पारण को भेजा जा चुका है.




Recent Comments