👉 स्वैच्छिक रक्तदाताओं की सेवाभावी समूह ” रक्तवीर : सीवान ” व बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन की सीवान इकाई ने रक्तदान कर के मनाई भारत रत्न महामाना मदनमोहन मालवीय व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 👈 

👉 रक्तवीर : सीवान के द्वारा आयोजित पहली रक्तदान शिविर में ही इक्ट्ठा हुआ तीस यूनिट रक्त 👈

👉”रक्तवीर : सीवान”  व बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन की सीवान इकाई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रत्नेश सिंह, अधिवक्ता राजीव रंजन राजू ,पत्रकार नवीन सिंह परमार व भावी रक्तदाता आदर्श कुमार ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन 👈
सीवान : भारत रत्न महामाना मदन मोहन मालवीय व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर उनके याद में  मंगलवार को सीवान सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदाताओं का सेवाभावी संस्था ” रक्तवीर,  सीवान ” व बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन के सीवान इकाई के द्वारा एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस मौके पर तीस रक्तवीरों ने रक्तदान किया । 
रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीवान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रत्नेश सिंह, अधिवक्ता राजीव रंजन राजू ,पत्रकार नवीन सिंह परमार व भावी रक्तदाता आदर्श कुमार ने संयुक्त रूप से किया ।
इस मौके पर रक्तवीर संस्था के संस्थापक सदस्यों  नीलेश वर्मा, पंकज गुप्ता,  डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह  व सतीश दूबे ने कहा कि आज  हम सीवान के युवा अपना रक्तदान कर के देश के इन महान सपूतो को याद कर रहे है । वही रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रत्नेश सिंह ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तवीरों के बदौलत ही आज सीवान का ब्लड बैंक बिहार में अग्रणी ब्लड बैंक के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है । इस मौके पर रक्तवीर के सक्रिय सदस्य आर जे राणा ने कहा कि सीवान के रक्तवीरों के प्रयास का फल है कि  बहुत जल्द ही सीवान का ब्लड बैंक आत्म निर्भर ब्लड बैंक बन जाएगा ।
रक्तदान शिविर के संचालन में ब्लड बैंक के कर्मचारी  सतीश पाण्डेय, विरेंद्र पाण्डेय, अर्चना कुमारी, अम्बालिका कुमारी, मोहम्मद मोबीन , रेयाजूद्दी अनवर का सहयोग सराहनीय रहा ।

मंगलवार को रक्तदान करने वालों में डाक्टर सुधीर कुमार,  रामेंद्र कुमार सिंह, विकास कुमार, संजय कुमार प्रजापति, अनुराग रजंन, विजय सोनी, अश्विनी कुमार सिंह, अरुण कुमार, राजीव रजंन, इम्तियाज खान, कुमार गौरव, सरोज राम, विनोद कुमार प्रसाद, सुमंत कुमार प्रजापति, विष्णु कुमार, मृत्युंजय कुमार, निखिल कुमार सिंह, सुमन कुमार, राहुल कुमार भगत, दीपक कुमार गुप्ता, दिग्विजय कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार ,राजू रजक, कमलेश यादव, सन्नी शुभम तिवारी, मुकेश कुमार पांडेय, सुधीर कुमार सिंह, अमन कुमार राय, राजीव कुमार सिंह, मुनमुन प्रसाद आदि प्रमुख है ।