•••••••••••••••
पटना में एलाइड एवं हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स के राष्ट्रीय सम्मेलन में बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री द्वारा सम्मानित
•••••••••••••••••

जिले के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के जिला समन्वयक डॉ0 उमेश कुमार को हड्डी रोग चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने, जिले ही नहीं राज्य स्तर पर अपने चिकित्सा द्वारा गंभीर हड्डी रोग से ग्रसित मरीजों के आधुनिक इलाज करने, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीज को मदद करने के साथ- साथ समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उपलक्ष्य में पटना में आयोजित एलाइड एवं हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स के राष्ट्रीय सम्मेलन में बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
       बीते रविवार को पटना में एलाइड एवं हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स के द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन “मेडिकॉन 2026” आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 उमेश कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में मौजूद चिकित्सकों एवं हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स के समक्ष “ओस्टियोआर्थराइटिस एवं इसके आधुनिक इलाज” विषय पर अपना एक वृहद व्याख्यान भी प्रस्तुत किया। जिसके लिए भी उन्हें मोमेंटो से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार राज्य एवं अन्य प्रदेशों से भी कई हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स आए हुए थे एवं अलग-अलग चिकित्सकों द्वारा अलग-अलग विषयों पर ज्ञानवर्धक बातें साझा की गई।
       बता दे की डॉ0 उमेश कुमार पहले भी चंपारण रत्न अवॉर्ड, बिहार नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड, आईकॉनिक डॉक्टर ऑफ़ बिहार अवार्ड, हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड समेत राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। यह सम्मान पूरे जिले का सम्मान है एवं चिकित्सकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

सम्मानित होते डाॅ. उमेश कुमार