अनुदानित माध्यमिक शिक्षक संध ने D E O पर लगाए गए आरोप को बताया गलत , निष्पक्ष जांच की माँग की –
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज-:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के उच्च विधालय डुमरी के प्रांगण मे अनुदानित माध्यमिक शिक्षक संध की बैठक रंजन शर्मा के अध्यक्षता मे आयोजित की गयी ।
बैठक मे सारण जिला शिक्षा पदाधिकारी पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताते हुए जिला प्रसासन से निष्पक्ष जाँच की माँग की गयी एवं निर्णय लिया गया कि अगर जिला शिक्षा पदाधिकारी को गलत तरिकें से फसाया जाता है तो संध आंदोलन को बाध्य होगा ।
बैठक मे मुख्य रुप से अशोक कुमार सिंह , चन्द्रमोहन सिंह , कृष्ण कुमार चौधरी , संगीता कुमारी , नरेश कुमार चौबे सहित संध के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे ।




Recent Comments