छपरा : रोटरी क्लब सारण तथा रोट्रेक्ट क्लब सारण के संयुक्त तत्वावधान में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका उद्धघाटन रोटरी के सहायक जिलापाल न्यू जनरेशन श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष रोटरी सारण ने झंडी दिखाकर किया।
अपनें सम्बोधन में सहायक जिलापाल न्यू जनरेशन श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष रोटरी सारण ने कहा- प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत ही घातक हैं, इसलिए प्लास्टिक की थैलियों के बदले कपड़े या जूट के बनें थैलियों का इस्तेमाल करें। प्लास्टिक से नाता तोड़ो अब पर्यावरण से नाता जोड़ो का संदेश दिया।दुनिया के सभी जानवरों और पौधों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाएँ। जानवरों और पौधों के अस्तित्व को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे। आओ संकल्प लें कि पेड़ों का संरक्षण करेंगे पेड़ लगाएंगे, जीवों को प्रेम करेंगे। स्वस्थ पर्यावरण के लिए सभी जीव जंतुओं और वनस्पतियों का संरक्षण और सह-अस्तित्व जरूरी हैं और इनकी सुरक्षा हमारा दायित्व हैं। वन्य जीव हमारे पर्यावरण की शोभा हैं। विलुप्तप्राय जीवों का संरक्षण जरूरी हैं। यह तभी सम्भव हैं जब हम प्लास्टिक का बहिष्कार करेंगें।
रैली में प्लास्टिक छोड़ों, शहर बचाओ, प्लास्टिक का बहिष्कार करों,जानवरों पर ना अत्याचार करों, प्लास्टिक लेना सम्मान नहीं,झोला रखना अपमान नहीं, तुम प्लास्टिक क्यों अपनाते हो,शहर को कचरा-घर बनाते हो, प्लास्टिक नहीं लोगे यह ठान लो,प्लास्टिक हैं जान लेवा,जान लो आदि स्लोगन के नारे लगाएं गए तथा शहरवासियों को जागरूक किया गया।
रैली एकता भवन से प्रारंभ होकर राम राज्य चौक, दहियांवा, थाना चौक, म्युनिसिपल चौक, सलेमपुर चौक, मौना चौक, मौना फाटक, दालदली बाजार, करीमचक, सोनार पट्टी चौक, साहेबगंज चौक से थाना चौक होते हुए दहियांवा में दुर्गा मन्दिर पर जाकर समाप्त हुई।
रैली में रोटरी सारण के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, सचिव अजय कुमार गुप्ता,संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, संस्थापक सचिव राजेश फैशन, पुर्व अध्यक्ष पंकज कुमार, अजय कुमार,राजेश जायसवाल, चन्द्र कान्त द्विवेदी, संजीव कुमार विपुल, राज कुमार गुप्ता, बासुकी गुप्ता, प्रदीप कुमार, बाबू लाल बबली, मंटू सिंह, अजय प्रसाद, रोट्रेक्ट क्लब सारण के अध्यक्ष बिपिन शर्मा, सचिव अंजलि जायसवाल, पुर्व अध्यक्ष रवि शंकर, श्रीराम कुमार, मनीष कुमार सोनी, परवेज अख्तर, धोनी कुमार, मोहित पाण्डेय, रवि रंजन, अमन कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।




Recent Comments