
सारण :पुस्तकें उपलब्ध नहीं होने से नाराज छात्र – छात्राओं ने विरोध जताया
▶️ वार्षिक परीक्षा बीत गए मगर आजतक बच्चों को नहीं मिली सरकारी किताबें
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर प्रखंड के मध्य विधालय, खासपट्टी में वर्ग छ:व सात के चल रहे मासिक परीक्षा में छात्र छात्राओं ने विधालय प्रबंधन व शिक्षा विभाग को आजतक सरकारी पुस्तके नहीं मिलने पर जमकर कोसा. तथा विरोध जताया. शुक्रवार को मासिक परीक्षा देने से पूर्व उक्त विधालय के मंजीत कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार सबीता कुमारी, रंजू कुमारी, शब्या खातुन आदि तीन दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि नामांकन के कई महीने बीत जाने के बाद भी विधालय द्वारा पाठ्यक्रम की पुस्तकें आजतक मुहैया नहीं कराया गया. जिस कारण हमारे वर्ग की पाठ्यक्रम की पढाई से वंचित होना पड़ रहा है. वार्षिक परीक्षा भी बीत गए. इधर विधालय के प्रधानाध्यापक मोहन कुमार विधार्थी ने बताया कि इस विषय में अपने वरिये पदाधिकारियों से कई बार लिखित सुचना दिया गया है. मगर विभाग द्वारा अबतक बच्चों के बीच पुस्तकों का वितरण नहीं किया गया है. जिसको लेकर छात्र छात्राओं में आक्रोश व्याप्त है.




Recent Comments